Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में कल यहां डायवर्ट रहेंगे रूट, घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान पर डाल लें नजर

हल्द्वानी में 26 नवंबर को नारीमन चौराहा से रेलवे स्टेशन काठगोदाम तक वृक्षों के कटान और छटान कार्य के चलते रूट डायवर्ट रहेंगे. पुलिस ने इसके लिए यातायात प्लान तैयार कर लिया है. ये प्लान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा.

ये है डायवर्जन

  • पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले सभी वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन शनि बाजार से होते हुए गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • सिधी चौराहा से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • एसडीएम कोर्ट तिराहा से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • तिकोनिया चौराहा से राजपुरा होते हुए गोल्चा कम्पाउण्ड से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन गन्ना सैन्टर, शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • बरेली रोड से अआने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • रोडवेज, केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली रोडवेज, केमू की बसें ताज चौराहा से गोलापुल होते हुए गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें