Haridwar NewsHighlight

मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में रोपवे का संचालन बंद, ये है वजह

अगर आप भी मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है, यूं ना हो कि आपको बिना दर्शन के ही वापस लौटना पड़े या आप परेशान हो जाएं. बता दें दोनों ही मंदिरों में पहुंचने वाले रोपवे का संचालन बंद किया गया है.

रोपवे का संचालन बंद

हर साल की तरह इस साल भी रोपवे में मेंटेनेंस कार्य के चलते रोपवे का संचालन बंद किया है. मनसा देवी मंदिर तक जाने वाले रोपवे का संचालन दो दिसंबर से सात दिसंबर तक बंद रहेगा. जबकि चंडी देवी मंदिर का संचालन नौ दिसंबर से 14 दिसंबर तक बंद रहेगा. अगर आप रोपवे से यात्रा करने का सोच रहे हैं तो इस अनुसार ही यात्रा भ्रमण का प्लान करें.

मेंटेनेंस कार्य के चलते बंद रहेगा रोपवे का संचालन

बता दें हर साल वार्षिक बंदी के दौरान रोपवे सेवा बंद होने के कारण लगभग प्रतिदिन दो से छह हजार यात्री तक प्रभावित होेते हैं. इसमें उन यात्रियों को माता के दर्शन नहीं हो पाते हैं जो चलने में असहाय होते हैं. रोपवे सेवा का संचालन कर रही ऊषा ब्रेको कंपनी के रीजनल मैनेजर मनोज डोबाल ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें