Haridwar NewsHighlight

पुष्कर सिंह धामी के लिए एक और विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार, कहा- उन्हें ही बनाएं सीएम

रूड़की- बीजेपी में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर लगातार मंथन जारी है. वहीं कई विधायकों की पसंद पुष्कर सिंह धामी हैं। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि यदि राष्ट्रीय नेतृत्व पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाते हैं तो वो उनके चुनाव लड़ने के लिए रुड़की सीट छोड़ने को तैयार हैं।

प्रदीप बत्रा ने दावा करते हुए कहा कि रुड़की विधानसभा से धामी 20 हजार से अधिक वोटों जीत हांसिल करेंगे।

बता दें कि इससे पहले चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी समेत कई विधायक धामी को सीएम बनाने की मांग कर चुकै हैं।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें