Haridwar NewsHighlight

रूड़की में फलफूल रहा नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन का कारोबार, 25 हजार में बेचा करता था पकड़ा गया आरोपी

रूड़की : दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तराखंड में नकली रेमडेसिवर इंजेक्शन बेचने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पकड़ा गया एक युवक रुड़की क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है जोकि नकली रेमडेसिविर के इंजेक्शन को 25 हजार में बेचा करता था। अब सबसे बड़ा सवाल पुलिस, प्रशासन ड्रग्स विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लाजमी है आखिर इतने गिरोह का उन्हें कैसे पता नही लग पाया।

आपको बता दें कि रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में पहले भी नकली दवाइयां बनाने का कारोबार लगातार फलता फूलता रहा था जिसमे कई फैक्ट्रियों पर कार्यवाही भी हो चुकी है लेकिन ड्रग्स माफिया इस कोरोना काल में भी लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जबकि कोविड से प्रतिदिन कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

वहीं सीओ रुड़की बहादुर सिंह चौहान का कहना है यदि उनको कोई ऐसी शिकायत मिलती है वो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेंगे।

वहीं रूड़की मेडिकल एसोसिएशन के महामंत्री अवनीश शर्मा ने बताया कि आज के कोरोना काल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते रेमिडिसिवर इंजेक्शन की बहुत  ज्यादा माँग बढ़ी है साथ गई रूड़की शहर में भी कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है लेकिन सरकार द्वारा जिला हरिद्वार में इंजेक्शन को अहमदाबाद गुजरात से पर्याप्त मात्रा में भेजी गई है। साथ ही जो भी लोग इस कोविड काल में इंजेक्शन की कालाबजारी करेंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि वो आमजन के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें