Haridwar NewsHighlight

रुड़की में दुकानदारों का गजब खेल, बाहर से ताला, अंदर से सामान डिलीवरी, बाजार में उमड़ी भीड़

रुड़की के बाजारों में कोविड नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। दरअसल ईद की खरीदारों के लिए बाजारों में भारी भीड़ उमडी़। लोगोंं में करोना का जरा भी खौफ नजर नहीं आया। पुलिस प्रशासन आंखें मूंदे नजर आई। पुलिस की खुलेआम अन्देखी से हरिद्वार में बड़ा कोरोना विस्फोट हो सकता है।

इतना ही नहीं इस दौरान दुकानदारों में भी पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं दिखा। दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई। किसी की दुकानदार ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने ओ नहीं कहा। इस दौरान दुकानदारों का गजब खेल भी सामने आया है। दुकान काटर बाहर से बंद दिखा तो वहीं  अंदर ग्राहकों को दुकान से सामान देते भी दिखे। पुलिस इससे अंजान है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें