Haridwar NewsHighlight

रूड़की : नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने की घर लौट रहे डॉक्टर की पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहेरा रॉड पर क्लिनिक से घर लौट रहे डॉक्टर पर बाईक सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया हैं। डॉक्टर के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए खोजबीन शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि रुड़की से सटे रामपुर दांडी में डॉक्टर अनीस का क्लिनिक हैं जिससे वो अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। डॉक्टर अनीस रात में 11 बजे के करीब क्लिनिक बन्द कर साइकिल पर सवार होकर घर लौटने लगे तो घर के नजदीक ही घात लगाए बैठे बाईक सवार नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसके बाद काफी चिल्लाने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जँहा बदमाश लोगों की भीड़ आता देख मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वही पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं पीड़ित डॉक्टर का परिवार दहशत में है। पीड़ित डॉक्टर के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें