Big NewsHaridwar News
रुड़की ब्रेकिंग – कई किसान संगठन देहरादून के लिए रवाना, राजभवन का करेंगे घेराव

रुड़की से बड़ी खबर है. जी हां बता दें कि भारतीय किसान यूनियन ,भारतीय किसान यूनियन तोमर, भानु गुट, उत्तराखंड किसान मोर्चा सहित अन्य किसान मोर्चा , व अन्य संगठन देहरादून के लिए रवाना हुए जो आज कृषि बिल के विरोध में राजभवन का घेराव करेंगे।
आपको बता दें कि सभी किसान संगठनों के द्वारा पहले ही बड़ी चेतावनी दी गई थी। जैसे ही किसान यूनियन देहरादून के लिए रवाना हुए तो अमानत गढ़ में पहले ही पुलिस बल किसानों को रोकने के लिए काफी बड़ी तादाद में मौजूद रही। सभी किसान संगठन देहरादून के लिए रवाना हुए।