Haridwar NewsHighlight

रुड़की Video : सायरन बजा तो भाग निकला एटीएम चोर, देखिए लाइव वीडियो

https://youtu.be/4DBhL5vngFI

रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का एक एटीएम में चोरी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक एटीएम को तोड़ने और रकम चोरी करने के इरादे से एटीएम में घुसा चोर सायरन बजते ही भाग खड़ा हुआ। घटना बीती 15 जून की देर रात की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश कर रही है।

आपको बता दें कि रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी स्थित एचडीएफसी के एटीएम में बीती 15 जून की देर रात करीब 12 बजे एक चोर बड़ा हथौड़ा लेकर एटीएम से कैश चोरी करने के लिए घुसा था। चोर ने मुँह पर मास्क पहना था और हाथ मे बड़ा हथौड़ा था, पहले चोर ने एटीएम मशीन पर हथौड़े से वार किया जिससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन चोर एटीएम में रखी नगदी तक नही पहुँच सका। इसके बाद चोर ने हथौड़े से एटीएम पर एक और वार किया तो एटीएम में लगा सायरन बज पड़ा। जिसके बाद चोर बौखलाकर भाग निकला। सूचना बैंक प्रशासन को लगी तो बैंक प्रसाशन ने क्षेत्रीय पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

रुड़की सीओ बीएस चौहान ने बताया कि इस सम्बंध में एक प्राथना पत्र कोतवाली पुलिस को मिला है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें