UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

रुड़की: प्रधान के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, हायर सेंटर किया रेफर

रुड़की में रविवार देर रात एक युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल हु्ए युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर किया गया है।

बदमाशों ने कार सवार युवक पर की फायरिंग

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। युवक की पहचान नौशाद निवासी भगवानपुर के रूप में हुई है। नौशाद गांव के ग्राम प्रधान का भाई बताया जा रहा है। युवक देर रात कार से रुड़की से अपने घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार अंडरपास से गुजरी बाइक सवार बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

घायल को किया हायर सेंटर रेफर

फायरिंग मे एक गोली ग्राम प्रधान के भाई नौशाद को जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान के भाई को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर होता देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मंगलोर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंची। जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मामले की हर बिंदू से जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें