Haridwar NewsHighlight

रुड़की : कार पार्क करना पड़ा युवक को भारी, दो पक्षों में जमकर मारपीट

devbhoomi news

रूडकी की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अम्बर तालाब मोहल्ले में मामूली बात को लेकर आज दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। इस झगड़े में दो लोग घायल हुए हैं। वहीं सही समय पर मौके पर पुलिस पहुँची और मामला पुलिस ने मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रही है।

आपकोबता दें कि अम्बर तालाब निवासी रोहित हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहे रास्ते में फिरोज नाम के शख्स की दुकान के बाहर एक गाडी खड़ी थी जिसको हटाने को लेकर कहा सुनी हो गई जिसके बाद कुछ लोगों ने रोहित के साथ मारपीट कर दी। इसमे रोहित मामूली रूप से घायल हो गया जिसके बाद रोहित ने अपने परिजनों को मारपीट की घटना के बारे में जानकारी दी। व

हीं जानकारी पाकर रोहित पक्ष के लोग भड़क गए और फिरोज की दुकान पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस हंगामे में फिरोज भी मामूली रूप से घायल हुआ है। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंची जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत करा दिया।

पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्यवाही की जायेगी। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमे दोनों पक्ष एक दुसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें