रुड़की के मंगलौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने कछुओं की तस्करी कर रहे हैं चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नई टिहरी से ऑल्टो कार में सवार होकर दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान दुर्लभ प्रजाति के दो कछुए बरामद किये हैं। ये आरोपी दुर्लभ प्रजातियों के वन जीव को दूसरे राज्यों में तस्करी करते हैं। वन जीव की तस्करी के कारण कई जीव विलुप्त की कगार पर पहुंच गए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि इससे पहले भी कई दुर्लभ प्रजाति के जीवों को जंगल से ढूंढ कर अन्य राज्यो में सप्लाई करते हैं।
वहीं पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है वही वन विभाग को सूचना देदी गई है।