Haridwar NewsHighlightRoorkee NewsUttarakhand

रुड़की: देर रात टायर गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप

रुड़की में मंगलौर हाईवे पर कोतवाली के पास टायरों के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा- तफरी का माहौल ही गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक आग लगने से गोदाम में लाखों के नुकसान की खबर आ रही है।

गोदाम में देर रात आग से मची अफरा- तफरी

घटना सोमवार रात 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी राशिद का मंगलौर कोतवाली के पास पुराने टायरों के गोदाम है। गोदाम में आग लती देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद दमकल विभाग ने घंटो मशक्कत के बाद आग में काबू पाया। आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

पुलिस की टीम जांच में जुटी

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी गोदाम मालिक को दी। सूचना पर राशिद भी देर रात गोदाम में पहुंचा। गोदाम मालिक ने बताया की आग से लाखों का सामान जलकर रख हो गया। वहीं पुलिस की टीम भी आग किस वजह से लगी उसकी जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें