Big NewsHaridwar NewsRoorkee NewsUttarakhand

रुड़की: पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

रूड़की के बेलड़ा ग्राम में पंजाब नेशनल बैंक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

लाखों का सामान जलकर हुआ राख

घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से बैंक में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर यूनिट की तत्परता से बैंक में रखा लाखों का कैश जलने से बचाया गया। इसके अलावा बैंक के आसपास के घरों के बिजली के उपकरण भी पूरी तरह से जल गए। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बैंक में लगी आग से कंप्यूटर के दस्तावेज के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बैंक में रखा 12 लाख रुपए का कैश बचा लिया गया। बैंक में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें