Haridwar NewsHighlight
रुड़की एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज, अनियंत्रित ट्रक का तांडव, मिठाई की दुकान में घुसा

रुड़की :रुड़की से बड़ी खबर है। बता दें कि रुड़की से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आज गुरुवार को रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह चौक पर अनियंत्रित ट्रक का तांडव देखने को मिला। ये तांडव सीसीटीवी ने केप्चर कर लिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। बता दें कि सबसे पहले तो अनियंत्रित ट्रक ने ट्रेक्टर को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वहीं इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मिठाई की दुकान में जा घुसा। जिससे मिठाई की दुकान में लाखों का नुकसान हुआ। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दें कि ये घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। इस हादसे में किसी भी प्रकार के जनहानि की खबर नहीं है।