Big NewsHaridwar News

रुड़की : ग्राम प्रधान समेत 3 पर मुकदमा दर्ज, मृतकों का राशन हड़पने और गड़बड़ी का आरोप

रुड़की : न्यायालय के आदेश पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने ग्राम नगला इमरती की प्रधान समेत तीन पर धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल गाँव के ही एक व्यक्ति द्वारा ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और गाँव के राशन डीलर के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 2013 से 2018 के बीच जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके नाम सरकारी राशन से नहीं काटे गए और अपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी कर कालाबाजारी की गई हैं, जिसकी सूचना भी उक्त व्यक्ति द्वारा प्राप्त की गई है।

आपको बता दें कि रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने सरकारी राशन में गड़बड़ी करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर ग्राम नगला इमरती की प्रधान मुस्कान, गाँव के राशन डीलर अशफाक व ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया नगला इमरती निवासी इसरार पुत्र मुख्तार ने न्यायालय में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव व राशन डीलर के खिलाफ एक प्राथना पत्र दिया था जिसमे 2013 से 2018 के बीच जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके नाम सरकारी कोटे से नहीं काटे जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक सरकारी राशन में गड़बड़ी कर कालाबाजारी की गई है जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गम्भीरता से जांच शुरू की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें