Big NewsHaridwar News

रुड़की ब्रेकिंग : ब्रांच मैनेजर पर नवनियुक्त कर्मचारी ने किया हमला, तिजोरी में रखे 4 लाख लेकर फरार

रुड़की : रुड़की के गंगनहर कोतवाली से बड़ी खबर है। बता दें कि गंगनहर कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रीत विहार स्थित एक फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर कंपनी के ही एक नव नियुक्त कर्मचारी ने जानलेवा हमला किया और गंभीर रुप से घायल कर दिया. इतना ही नहीं कर्मचारी हमला कर तिजोरी में रखे 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

इस मामले पर ब्रांच में मैनेजर भंवर लाल सैनी ने बताया कि कर्मचारी मुनी राम डेढ़ महीने पहले ही ड्यूटी के लिए आया था जो की अमरोहा का निवासी है। वह सोमवार सुबह के समय स्टाफ के साथ कलेक्शन के लिए चला गया था। लेकिन मुनीराम कुछ समय बाद वापस आ गया। उसने बताया कि उसकी दादी का निधन हो गया है। इस पर ब्रांच मैनेजर ने उसे घर जाने को कहा लेकिन वह घर नहीं गया।

बताया कि जब ब्रांच मैनेजर कंप्यूटर पर काम कर रहा था, उसी दौरान कर्मचारी ने तोलिए से उनका मुंह बांध दिया और ईट से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गए। कर्मचारी तिजोरी से चार लाख लेकर फरार हो गया। घायल मैनेजर को सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया है। ब्रांच मैनेजर के सिर पर गहरी चोट लगी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें