Haridwar NewsHighlight

रुड़की : मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव

devbhoomi news

रुड़की : मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के हथियातल गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामूली सी कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। बता दें कि इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव भी हुए। दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खूनी संघर्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली में प्रशिक्षु सीओ ओशिन जोशी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। घायलों का इलाज जारी है। दोनों पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इस विवाद का कारण क्या है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें