Haridwar NewsHighlightRoorkee NewsUttarakhand

रुड़की: मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव और तलवारबाजी, सात लोग घायल

हरिद्वार जनपद के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथरबाजी के साथ-साथ तलवार से भी हमला बोल दिया। हादसे में दोनों पक्षों के करीब सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

चार लोगों की हालत गंभीर

घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से तलवार और अन्य सामान बरामद कर लिया है। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर होने कि वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर सिविल अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों की भरी भीड़ जमा हो गई है। अस्पताल के बाहर किसी तरह का कोई विवाद न हो इसे देखते हुए सिविल अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें