रूड़की-एक ओर जहां उत्तराखंड और देशभर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है और सुबह तिरंगा झंडा फहरा कर रंगा रंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं बता दें कि रुड़की में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे तिरंगे को उल्टा फहराया गया जिससे राष्ट्र ध्वज का अपमान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल रूड़की ने किया था। मीडिया द्वारा कवरेज करने पर व्यापार मंडल ने आनन-फानन में झंडा उतरवाकर सीधा करवाया और इसका ठीकरा कार्यकर्ताओं पर फोड़ी।
बता दें कि मीडिया को पूछने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने माफी माँगी और इसे कार्यकर्ताओं की गलती बताई। वहीं इससे क्षेत्रीय लोगों में रोष है। उन्होंने इसे देश के तिरंगे का और देश का अपमान बतया और व्यापार मंडल की बड़ी लापरवाही करार दी। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर जिम्मेदार लोगों द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया है जो की बड़ी लापरवाही है। लेकिन इसके बाद तुरंत झंडे को उतरवा कर सीधा फहराया गया।