HighlightHaridwar NewsRoorkee News

रूड़की में आबकारी विभाग की छापेमारी, 500 लीटर लहन और 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

प्रदेश में अवैध नशे का कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। रूड़की में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। जिसमें 500 लीटर लहन और 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

रूड़की में आबकारी विभाग की छापेमारी

देहात क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आबकारी विभाग की टीम ने रूड़की के नारसन कला गांव में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 500 लीटर लहन और 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

एक आरोपी मौके से फरार

आबकारी विभाग की टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। मौके से एक आरोपी फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।आबकारी विभाग की टीम ने मौके से बरामद लहन और कच्ची शराब को नष्ट कर दिया है। जिससे शराब बनाने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

लगातार मिल रही थी कच्ची शराब के कारोबार की जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग के लगातार यहां पर कच्ची शराब के कारोबार की जानकारी मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर ही पुलिस ने छापेमारी की ये कार्रवाई की है। बता दें कि आबकारी विभाग द्वारा समय-समय पर कच्ची शराब के कारोबार करने वालों पर छापेमारी की कार्रवाई की जाती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें