Highlight : उत्तराखंड के रोहित ने किया कमाल, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस पर फहराया तिरंगा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड के रोहित ने किया कमाल, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस पर फहराया तिरंगा

Yogita Bisht
2 Min Read
ROHIT

उत्तराखंड के रोहित ने प्रदेश के साथ ही देश का नाम रोशन किया है। रोहित ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फतह की हासिल की है। उन्होंने इस चोटी पर तिरंगा फहराया है।

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस पर फहराया तिरंगा

उत्तराखंड के रोहित ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। टिहरी जिले निवासी रोहित भट्ट ने यूरोप महादीप के सबसे ऊँचे पर्वत रूस मे स्थित माउंट एलब्रुस पर सफ़लता पूर्वक आरोहण किया है। रोहित ने 19 अगस्त 2023 की सुबह भारत का राष्ट्रीय ध्वज माउंट एलब्रुस पर लहरा कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

इस से पहले भी बना चुके हैं विश्व रिकॉर्ड

रोहित ने पहली बार कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है। इस से पहले भी रोहित तंजानिया के माउंट किलिमंजारो चोटी को फतह कर विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। बता दें कि माउंट किलिमंजारो अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। इस पर्वत को फतह करने के लिए छह दिन का समय लगता है। लेकिन रोहित ने इसे सिर्फ तीन दिन में ही फतह कर लिया।

द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च में मारे लोगों को दी श्रद्धांजलि

रोहित ने चोटी फतह करने के बाद द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च में मारे गए 29 लोगों को श्रद्धांजलि दी। रोहित ने उनकी फोटो लगे हुए बैनर हाथ में लेकर उन्हें याद किया है। रोहित भट्ट ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और राजस्थान पुलिस के सोहन तनवर और पायनियर एवरेस्टर कंपनी को दिया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।