Rudraprayag NewsHighlight

अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, मौके पर मची चीख पुकार

रुद्रप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस

हादसा शुक्रवार का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत नरकोटा से पहले एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही SHO रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे के दौरान बस में 30-35 यात्री सवार थे।

देहरादून आ रही थी रोडवेज बस

पुलिस ने बस में बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है रोडवेज बस द्वाराहाट से देहरादून की तरफ आ रही थी। तभी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक कुछ यात्रियों को हल्की चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें