Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज, अतिक्रमण किया चिन्हित

हल्द्वानी में सड़क और चौराहों में चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है. इसी क्रम में अब नरीमन चौराहे से लेकर काठगोदाम पुल तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा. जिसको लेकर सर्वे भी शुरू हो गया है.

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज

रविवार को NHAI के अधिकारियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और एसडीएम ने नरीमन चौराहे से लेकर काठगोदाम पुल तक स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण भी चिह्नित किया गया. धिकारियों के मुताबिक चिन्हित अतिक्रमण को जल्द ही तोड़ा जाएगा.

काठगोदाम पुल तक होनी है सड़क चौड़ी

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया की सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने का काम किया जा रहा है. इसके साथ ही काठगोदाम पुल तक सड़क को चौड़ा किया जाना है, इसलिए NHAI के साथ अधिकारियों ने मिलकर फर्स्ट फेस का स्थलीय निरीक्षण किया है. जिस पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें