Haridwar : रुड़की : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, बेटी-पति घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रुड़की : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, बेटी-पति घायल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read

रूड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाधारोना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी और पति गम्भीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल में पीएम हाउस भिजवाया, वहीं घायलों का उपचार रुड़की सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी ने अनुसार थाना लक्सर क्षेत्र के अकोढा खुर्द निवासी विकास अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाईक पर सवार होकर हरचंदपुर गांव गए थे। वापस लौटते समय गाधरोना के समीप एक ईंटों से भरे ट्रक को उन्होंने जैसे ही ओवरटेक किया तभी सामने से एक बाईक आ गई जिस कारण बाइक सवार विकास अपनी बाईक से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित बाईक ट्रक की चपेट में आ गयी। बाईक सवार तीनों लोग गम्भीर घायल हो गए। जिसमें से विकास की 42 वर्षीय पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 21 वर्षीय पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गई। वही विकास को भी गम्भीर चोटें आई है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतका का शव मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया, वहीं घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे के बाद परिजन रुड़की सिविल अस्पताल पहुँचे है। अभी पुलिस को तहरीर प्राप्त नही हुई है।

Share This Article