- Advertisement -
पहाड़ों की रानी मसूरी से बुरी खबर है. जी हां बता दें कि मसूरी में करीबन 400 मीटर गहरी खाई में एक कार गिर गई जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं महिला कांस्टेबल समेत तीन महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज थाना हाजा के कर्मचारी माल रोड पर समय करीब 6:30 बजे गश्त पर निकले थे कि उन्होंने देखा कि एक i20 सफेद रंग की कार देहरादून रोड पर शीपन कोर्ट के पास गहरी खाई में गिरी हुई हो। इसकी सूचना तुरंत चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को दी और चौकी प्रभारी समेत उनकी टीम मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने साथ ही घटना की सूचना थाना हजा को दी। घटनास्थल पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड एवं आइटीबीपी पहुंची। सभी टीमों ने रेस्क्यू कर 3 घायल महिलाओं और एक पुरुष मृत को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। सिविल अस्पताल से युवती प्रियंका को बाद फर्स्ट एड डिस्चार्ज कर दिया गया और महिला आरक्षी सुनीता ( अभियोजन कार्यालय देहरादून में नियुक्त ) और महिला सुदामा को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मृत मकान सिंह केशव को मोर्चरी मसूरी में रखा गया है और शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।
घायलों के नाम
1 – प्रियंका पुत्री विक्रम सिंह उम्र 17 वर्ष निवासी हुसैनगंज मसूरी देहरादून
2 – सुदामा पत्नी हुकुम सिंह उम्र 68 वर्ष निवासी जोगीवाला देहरादून
3 – महिला आरक्षी सुनीता पत्नी मकान सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी जोगीवाला देहरादून
- Advertisement -
मृतक
4 – मकान सिंह पुत्र हुकुम सिंह उम्र करीब 45 वर्ष निवासी जोगीवाला देहरादून