Champawat NewsHighlight

लोहाघाट में सड़क हादसा, जवानों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 19 जवान घायल

लोहाघाट से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बुधवार को चंपावत से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा 19 जवानों से भरा पंचम वाहिनी एसएसबी चंपावत का वाहन बेकाबू होकर पलट गया.

जवानों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा

जानकारी के अनुसार जवानों को लेकर जा रही एसएसबी की बस दोपहर को लोहाघाट एनएच में घाट के मदन होटल के पास अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई. वाहन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया. जिसके बाद बस सड़क में पलट गई. दुर्घटना में एसएसबी के 19 जवानों को मामूली चोटे आई है.

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जवानों को बस से बाहर निकाला. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल सभी जवान मामूली जख्मी बताये जा रहे हैं. जेसीबी की मदद से वाहन को उठाया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर चालक ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो वाहन गहरी खाई में जा गिरता और एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें