Champawat NewsHighlight

लोहाघाट में सड़क हादसा, बाइक और स्कूटी सवार की आमने सामने जोरदार भिड़ंत, चार घायल

चंपावत से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। लोहाघाट के खेतीखान में कोली के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाइक और स्कूटी सवार की जोरदार भिड़ंत

हादसा गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है। लोहाघाट खेतीखान में कोली के पास स्कूटी और बाइक सवार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन फानन में राहगीरों ने चारों घायलों को लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

तीन की हालत गंभीर

चिकित्सकों ने जानकारी देते हुए बताया की घायलों में अपाची सवार नीरज सिंह मेहता निवासी रेगरु को हल्की चोटे आई है। जबकि अंशु बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके साथ ही स्कूटी सवार सौरभ पाटनी और संदीप पांडे निवासी लोहाघाट को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों गंभीर रूप से घायल हुए युवकों को इलाज के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें