Big NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

बड़ा हादसा। जोशीमठ में वाहन खाई में गिरा, 12 की मौत, 2 ने कूद कर बचाई जान

JOSHIMATH ACCIDENTचमोली के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में 17 लोग सवार थे। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हैं। वहीं दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने राहत कार्य शुरु किया और घायलों को बाहर निकाला। इसके साथ ही शवों को भी गहरी खाई से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि वाहन शुक्रवार दोपहर जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव के लिए निकला। गाड़ी में 17 लोग सवार थे। करीब 3:30 बजे पल्ला गांव के समीप खड़ी चढ़ाई आई। यहां गाड़ी ओवरलोड होने की वजह से चढ़ नहीं पाई और पीछे की ओर आने लगी। इसके बाद कुछ यात्रियों ने गाड़ी को रोकने के लिए टायरों के नीचे पत्थर लगाए और गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन ओवरलोड होने के चलते गाड़ी तेजी से ढलान की तरफ आई और पत्थरों को पार करते हुए खाई की तरफ जाने लगी। इसी बीच ड्राइवर का गाड़ी पर नियंत्रण खो गया। गाड़ी खाई की तेजी से आई तो गाड़ी की छत पर बैठे दो मजदूरों ने छलांग लगा दी। इसी बीच गाड़ी पीछे की ओर लौटते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में बैठे 12 लोगों की मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह से खत्म हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर डीएम हिमांशु खुराना और एसपी प्रमेंद्र डोबाल भी पहुंचे और राहत कार्यों को अपनी निगरानी में पूरा कराया। देर शाम तक शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। सीएम ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से फोन पर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। सीएम ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

मृतकों के नाम/पते
1-दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह निवासी उच्छो ग्वाड उम्र 51वर्ष
2- सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त उम्र 61 वर्ष
3-सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा उम्र 27 वर्ष (वाहन चालक)
4- विक्रम सिंह पुत्र मंगल निवासी कलकोट उम्र 43 वर्ष
5-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा उम्र 46 वर्ष
6 लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट उम्र 37 वर्ष
7-ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक उम्र 46 वर्ष
8-राजेश्वरी पत्नी ताजवर निवासी डुमक उम्र 43 वर्ष
9 गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल उम्र 50 वर्ष
10- रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला उम्र 70 वर्ष
11-गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई उम्र 70 वर्ष
12- शिव सिंह पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोट उम्र 60 वर्ष
घायलों के नाम/पते
1-अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद उम्र 30 वर्ष
2-रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड उम्र 22 वर्ष
3- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ उम्र 38 वर्ष
स्वस्थ व्यक्तियों के नाम/पते
1- हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर निवासी कलकोट उम्र 20 वर्ष
2- जीतपाल पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा उम्र 50 वर्ष
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें