Char Dham YatraBig News

Char dham yatra news : देवप्रयाग में सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, छह श्रद्धालु घायल

देवप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे तेलंगना के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह यात्री घायल बताये जा रहे हैं।

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी

मिली जानकारी के अनुसार कौड़ियाला से देवप्रयाग की तरफ जा रही तेलंगना के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान वाहन में 28 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

चारों धाम की यात्रा कर हरिद्वार लौट रहे थे यात्री

बता दें तेलंगना के यात्रियों से भरी बस बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही थी। तभी अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और बस सड़क में पलट गई। हादसे में छह यात्री घायल बताये जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए ऋषिकेश पहुंचाया गया है। हादसे को लेकर वाहन चालक ने बताया की वो यात्रियों को चारधाम यात्रा कराकर वापस हरिद्वार ले जा रहा था।

घायलों का विवरण

लौटने के दौरान अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। गनीमत ये रही की बस नदी में नहीं समाई। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों की पहचान नरुला बालराज ( 69), जयप्रदा (71), श्रीलता (50), गणेश (51), संध्यारानी (52) और बोरंगतीराजू (49) के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें