Pauri Garhwal NewsHighlight

पाबौ मोटर मार्ग में हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी, एक घायल

पौड़ी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पौड़ी पाबौ मोटर मार्ग में मांडाखाल से आगे एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी

हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा पाबौ मोटर मार्ग में मांडाखाल से आगे छानी गांव के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

घायल व्यक्ति की पहचान संतोष भंडारी निवासी कालौं गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें