Udham Singh Nagar NewsBig News

सड़क हादसा : बारातियों से भरी कार जंगल में पलटी, तीन की मौत, सात लोग घायल

उधमसिंह नगर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बारातियों को लेकर जा रही कार जंगल में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत सात लोग घायल हो गए।

बारातियों से भरी कार जंगल में पलटी

घटना मंगलवार शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म से बारातियों को लेकर जा रही कार पूरनपुर स्थित हरिपुर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्कूटी को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

बताया जा रहा है मंगलवार रात करीब नौ बजे बारातियों से भरी कार हरिपुर के जंगल में सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटकर गड्ढे में जा गिरी। कई बार पलटने के बाद कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों और घायलों का विवरण

हादसे में कार सवार रेणुका रानी (70) निवासी रुदपुर, कंचन सरकार (64) निवासी बैकुंठपुर और विशाखा मंडल (65) निवासी बैकुंठपुर निवासी की मौत हो गई। जबकि कार में सवार निहाल मुखर्जी (19), गोविंद (42), नारायण प्रमाणिक (30), गणेश मंडल (21), मनीष मंडल (14), उमेश सरकार (20), दिपांकर मंडल (17) घायल हो गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें