National

नए संसद भवन की राजद ने कर दी ताबूत से तुलना, भाजपा ने कहा, देशद्रोह का मामला हो दर्ज

नए संसद भवन का आज उद्घाटन हो गया है। लेकिन अभी भी इसपर राजनीति जारी है। बिहार के राष्ट्रीय जनता दल ने अब ट्विटर पर एक ताबूत की तस्वीर के साथ नए संसद भवन की तुलना करते हुए लिखा कि ये क्या है? बता दें कि राजद का यह ट्वीट तब आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के नए भवन का उद्घाटन किया है। 

भाजपा ने किया पलटवार


वहीं राजद के इस ट्वीट पर भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार करते हुए लिखा कि ‘आज एक ऐतिहासिक पल है और देश गौरवान्वित है। आप नजरबट्टू हैं और कुछ नहीं। छाती पीटते रहिए। 2024 में देश की जनता आपको इसी ताबूत में बंद करके गाड़ देगी और नए लोकतंत्र के मंदिर में आप को आने का मौका भी नहीं देगी। चलिए यह भी तय हुआ कि संसद देश की और ताबूत आपका।’

ऐसे लोगों पर हो देशद्रोह का मामला- सुशील मोदी

वहीं बिहार भाजपा के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि आज भले ही सभी दलों के लोगों ने संसद के नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया हो लेकिन कल सदन की कार्यवाही तो वहीं चलने वाली है। क्या राष्ट्रीय जनता दल ने यह तय कर लिया है कि वे नए संसद भवन का स्थायी रूप से बहिष्कार करेंगे? क्या वे लोकसभा की सदस्या से इस्तीफा देंगे? ताबूत का चित्र दिखाना इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है। सुशील मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने संसद के नए भवन की तुलना ताबूत से की है, ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।

राजद ने दी सफाई

हालांकि जब विवाद बढ़ा तो राजद ने इसपर सफाई देत हुए कहा कि लोकतंत्र को दफन कर दिया गया है, इसलिए हमारे ट्वीट में ताबूत प्रतीकात्मक तौर पर दिखाया गया है। देश इसे स्वीकार नहीं करेगा। संसद, लोकतंत्र का मंदिर होती है और ऐसी जगह होती है, जहां चर्चाएं होती हैं

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें