Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश : कार से कर रहे थे शराब की तस्करी, 26 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

devbhoomi news

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आल्टो कार में शराब तस्करी कर रहे एक तस्कर को 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके एक अन्य साथी धनपाल के घर छापेमारी कर पुलिस ने 14 पेटी और अंग्रेजी शराब बरामद की है लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। एक पुलिस की गिरफ्त में है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस टीम ने अभियान चलाया है। श्यामपुर फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोका गया तो कार चालक ने वाहन को खदरी रोड की तरफ भगा दिया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर चालक ने कार को रोक दी और चालक कार से उतर कर खेत की ओर भागने लगा, जिसे पकड़ा लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमित गोस्वामी उर्फ सोनू पुत्र केवल कृष्ण गोस्वामी निवासी आदिति बिहार खदरी रोड श्यामपुर ऋषिकेश बताया। उसके वाहन से 12 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो यह शराब बलजीत फार्म श्यामपुर ऋषिकेश निवासी धनपाल नामक व्यक्ति के घर ले जा रहा था। आरोपित की निशानदेही पर धनपाल के घर पर छापा मारा को वो घर से फरार हो गया। उसके घर से 14 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। फरार आरोपित धनपाल की तलाश की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें