Big NewsDehradun

ऋषिकेश : चीला मार्ग पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, दो रेंजर समेत चार की मौत

ऋषिकेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश चीला मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो रेंजर समेत चार की मौत हो गई।

वन विभाग के दो अधिकारियों की मौत

हादसा सोमवार शाम चीला मार्ग का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो अधिकारियों समेत चार की मौत हो गई।

जबकि एक के नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button