Dehradun NewsHighlight

कोरोना काल में ऋषिकेश पुलिस ने ऐसे बचाई अधेड़ की जान, मिला जीवनदान

ऋषिकेश : जीआरपी और ऋषिकेश पुलिस की मदद से कोरोना काल में एक व्यक्ति को जीवनदान मिला। बता दें कि टीमों ने तत्काल ऑक्सीज और प्राथमिक उपचार दिलाकर अधेड़ की बचाई।

हुआ यूं कि एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई कि जीआरपी चौकी से 200 मीटर दूर एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति गंभीर अवस्था में बीमार पड़ा हुआ है। जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक, उप निरीक्षक बलवंत और कर्मचारियों के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे जहां एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति गंभीर बीमार अवस्था में पड़ा हुआ था। 108 एंबुलेंस के देरी होने के कारण हमराह कर्मचारियों की सहायता से तत्काल उक्त बीमार व्यक्ति को अपने सरकारी वाहन के द्वारा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया और ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। जहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति का SPO-2- 47 तक आ गया था, जो कि ऑक्सीजन देने के कुछ समय पश्चात बढ़कर 77 तक आ गया है। जिसे उक्त व्यक्ति की जान बचाई जा सकी है। जो वर्तमान समय में राजकीय चिकित्सालय में उपचाराधीन है। उक्त व्यक्ति के नाम, पते व परिवार की जानकारी हासिल की गई।

उक्त कार्य में कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने पूरा सहयोग दिया। व्यक्ति की पहचान मनोज डबराल के रूप में हुई। परिजनों प्रभाकर डबराल नैथानी मनीष डबराल आदि द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी और उनकी टीम द्वारा तत्काल की गई सहायता व सहयोग का धन्यवाद अदा करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें