Dehradun NewsHighlight

कर्फ्यू में बेवजह घर से बाहर घूमने वालों पर ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़े-छोटे 22 वाहन सीज

ऋषिकेश दिनांक : कोविड-19 के दौरान जारी “कोविड कर्फ्यू” का पालन करवाते हुए अनावश्यक घूमने वाले 22 बडे़ और छोटे चालकों के ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रितेश साह नेतृत्वव में पुलिस ने वाहन सीज किए।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने कर्मचारियोध और चीता मोबाइल को साथ लेकर ऋषिकेश क्षेत्र में कोविड-19 के दौरान जारी “कोविड कर्फ्यू” का कढ़ाई से पालन करवाया। नियमों के अनुरूप ही दुकानें खुली हैं। क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूमने वाली गाड़ी/ स्कूटी /मोटरसाइकिल चालकों के वाहनों को सीज किया गया है और लोगों से अपील की कि बेवजह घर से बाहर न निकलें।  समस्त चेकिंग पॉइंट पर सख्ताई से चेकिंग की जा रही है।ऋषिकेश क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर पॉइंट बनाकर सख्ती से चेकिंग की जा रही है। नियमों का पालन करवाया जा रहा है।

1- कुल वाहन सीज- 22
2- छोटे वाहन सीज- 09
3- बड़े वाहन सीज- 13

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें