Dehradun News

ऋषिकेश से चोरी हुआ ट्रक दिल्ली के पास से बरामद, मास्टर चाबी का खेल, विशाल ट्रक को ऐसे बेचते थे

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बड़ी चोरी का 12 घंटे के अंदर यह खुलासा कर दिया है। वहीं चोरी ट्रक को भी बरामद कर लिया है।
बता दें कि पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मेवाती गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से शहर से चोरी हुआ एक ट्रक भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरोह के सदस्य को न्यायालय में पेश किया जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी की पहचान इरफान निवासी मेवात हरियाणा के रूप में हुई है। शहर से ट्रक चोरी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा किया गया है। ट्रक दिल्ली के पास से बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेवात में उसके जैसे बहुत सारे युवक हैं। जो बड़े-बड़े ट्रकों को चोरी कर उनके चेचिस बदलकर बाहर बेच देते हैं। ट्रकों को चोरी करने के लिए उनके पास मास्टर चाबी रहती है। वहीं इस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें