Dehradun NewsHighlight

इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी ने संभाली ऋषिकेश कोतवाल की कुर्सी

ऋषिकेश : बीते दिनों देहरादून पुलिस महकमे में कई इंस्पेक्टरों के तबादले हुए थे जिसमें ऋषिकेश कोतवाली के कोतवाल को भी बदला गया है। जी हां बता दें कि इंस्पेक्टर रितेश शाह को महानगर कोतवाली देहरादून भेजा गया है तो वहीं उनकी जगह शिशुपाल नेगी को ऋषिकेश कोतवाली का कोतवाल नियुक्त किया गया है। जिसके बाद आज इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी ने कोतवाल ऋषिकेश की कुर्सी संभाली.

आपको बता दें कि नेगी उत्तरप्रदेश से नौकरी शुरू करते हुए वे 2006 में उत्तराखंड आए। जिसके बाद उन्होंने रानीपोखरी कोतवाली,राजपुर कोतवाली के साथ साथ रायपुर, पथरी आदि जगहों में अपनी सेवाएं दी। प्रमोशन के बाद वे विजिलेंस में गये। उसके बाद लगभग पौने तीन साल वह देहरादून में शहर कोतवाल के पद पर रहे। वहीं अब ऋषिकेश कोतवाली की जिम्मेदारी उन्हें मिली है।

उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाएगा कि पुलिस के प्रति लोगों की आस्था बनी रहे। साथ ही लॉ एडं ऑडर को भी हर हाल में बनाया रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने खाकी का खौफ रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर में बदमाशों और असमाजिक तत्वों में खाकी का खौफ होना चाहिए, जो जरूर रहेगा। लेकिन जनता के लिए पुलिस की परिधी में जो भी कल्याणकारी काम होगा, वह किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें