UttarakhandDehradun NewsHighlight

ऋषिकेश: पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, 15 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद

ऋषिकेश में 15 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि ये गंगा के जलस्तर पर निर्भर है। राफ्टिंग शुरू होने से पहले यातायात पुलिस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों पर नो पार्किंग के साइनबोर्ड लगवाए जा रहे हैं।

राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद

जानकारी के अनुसार यातायात निरीक्षक अनवर खान ने बताया कि 15 सितंबर को वीकेंड भी है। ऐसे में कई पर्टकों के ऐनी की उम्मीद है। जिसे देखते हुए शहर के चयनित स्थानों पर नो पार्किंग के साइनबोर्ड लगाए जा रहे हैं। राफ्टिंग शुरू होने के दौरान शहर में जाम जैसी स्थिति न हो इस पर विचार किया जा रहा है।

कई घाटों पर नहीं लगे हैं चेतावनी बोर्ड

बताते चले पहले भी मुनि की रेती क्षेत्र के कई संवेदनशील घाटों पर स्नान के दौरान कई पर्यटकों के डूबने की खबर सामने आ चुकी है। बावजूद इसके अभी तक पुलिस ने संवेदनशील घाटों पर चेतावनी बोर्ड नहीं लगवाए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें