Big NewsDehradun News

ऋषिकेश : शहीद राकेश डोभाल की 10 वर्षीय बेटी दित्या ने किया शहीद स्मृति द्वार का नारियल फोड़कर शिलान्यास

ऋषिकेश : जम्मू कश्मीर के बारामुला सेक्टर में 13 नवंबर 2020 को पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल शहीद हो गए थे। शहीदों की स्मृति को चिरस्थाई रखने के लिए आज गंगानगर में चार लाख रुपए की विधायक निधि से निर्मित होने वाले शहीदी स्मृति द्वार का शिलान्यास शहीद राकेश डोभाल की 10 वर्षीय बेटी दित्या डोभाल ने नारियल फोड़कर किया।

इसकी जानकारी ऋषिकेश से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने अपनी सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि शिलान्यास सहित राकेश डोभाल उनके इस बलिदान के स्मृति में शहीदी द्वार का निर्माण किया जाएगा ताकि आने वाले पीढ़ियां शहीद से प्रेरणा लेकर देश के लिए समर्पित भाव से कार्य कर सकें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें