Dehradunhighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, यहां से धर दबोचा

ऋषिकेश : ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला नामदर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलताा हाथ लगी है।

बणा दें कि 1 जून को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र दिया गया था कि मेरी 15 वर्षीय लड़की घर से लापता है। जानकारी करने पर पता चला कि उसको विश्वजीत नाम का लड़का निवासी कुम्हारबाड़ा भगा ले गया है।शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल नामदर्ज अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 249/21 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक उत्तम रमोला के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बैराज गेट से आईडीपीएल की और आस्था पथ के पास से अपह्रता को सकुशल बरामद कर नामदर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

आरोपी का नाम पता

विश्वजीत उर्फ विशू पुत्र श्री सुभाष निवासी कुम्हारबाड़ा ऋषिकेश उम्र, 21 वर्ष

Back to top button