HighlightTehri News

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पहाड़ी दरकने से फिर हुआ बंद, मुश्किल में यात्री

devbhoomi news

टिहरी : उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। बीते कई घंटो से हो रही बारिश से कई जिलों में नुकसान हुआ। देहरादून में बादल फटा। वहीं कई रास्ते अवरुद्ध हो गए। ताजा मामला ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का है जहां एक बार फिर से भरपूर के पास पहाड़ी दरकने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है.

आपको बता दें कि 2 दिन पहले यही राष्ट्रीय राजमार्ग तीन धारा में त्रिमूर्ति के पास पहाड़ी दरकने से साढ़े 19 घंटों तक बंद रहा था। इस दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। हालांकि बीती शाम यह राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुल गया था, लेकिन आज सुबह फिर से शिव मूर्ति से आगे भरपूर के पास 8:00 बजे सुबह पहाड़ी दरकने से आए भारी मलबे के कारण यह नेशनल हाईवे बाधित हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मलबे को हटाने के लिए जेसीबी निरंतर लगी हुई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर हैं। देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि लगभग दो-तीन घंटे का समय मलबे को हटाने में लगेंगे और यातायात सुचारू हो सकेगी लेकिन उनका कहना है कि निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यह रोड़ खतरे से खाली नहीं है.

उन्होंने सुझाव दिया कि श्रीनगर- रुद्रप्रयाग-चमोली जाने वाले यात्रियों की आवाजाही के लिए ऋषिकेश-भद्रकाली-नरेंद्र नगर-खाडी़,गजा-चाका से देवप्रयाग का रूट बरसात के इन दिनों में उचित बताया और इसी रूट से आने-जाने की सलाह यात्रियों को दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें