Dehradun News

ऋषिकेश : राफ्टिंग के बाद गंगा में उतरा पर्यटक पानी के तेज बहाव में बहा

devbhoomi news

ऋषिकेश में एक और पर्यटक की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार राफ्टिंग के बाद एक पर्यटक गंगा में जला गया और वो अचानक पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में बह गया। राफ्टिंग गाइड ने युवक को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन वो बेहोश था. उसे बेहोशी की हालत में अन्य पर्यटक चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद हरियाणा निवासी दो युवक ऋषिकेश घूमने आए थे। रविवार को वह एक ग्रुप के साथ राफ्टिंग के लिए गए थे। पूरे ग्रुप ने लक्ष्मणझूला के समीप राफ्टिंग समाप्त की। इसके बाद ग्रुप में शामिल नितेश जागड़ा (35 वर्ष) पुत्र छबीलदास निवासी फतेहाबाद हरियाणा गंगा में उतर गया। उसने लाइफ जैकेट भी पहनी थी।

इस दौरान वह तेज बहाव के साथ गंगा में बहने लगा। किनारे पर मौजूद उसके साथी और राफ्टिंग गाइड की नजर पड़ी तो गाइड उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। गाइड किसी तरह उसे किनारे पर ले आया। इस बीच नितेश बेहोश हो गया। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल 108 आपात सेवा की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ज

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें