GOLD-SILVER RATE TODAY: शुक्रवार को गोल्ड और सिल्वर में उछाल, जानें कितने हुए दाम
शुक्रवार को गोल्ड और सिल्वर में तेजी देखने को मिली है। विदेशी बाजारों में तेजी के कारोबार के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। पिछले कारोबार में सोना 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
सोने की कीमत (GOLD-SILVER RATE TODAY)
वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 206 रुपये बढ़कर 62,763 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 206 रुपये या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 62, 763 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जिसमें 15,325 लॉट का कारोबार हुआ है। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.51 प्रतिशत बढ़कर 2,061.80 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया है।
चांदी की कीमत
वहीं वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 339 रुपये बढ़कर 75,765 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 15,272 लॉट में 339 रुपये या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 75,765 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.63 प्रतिशत बढ़कर 24.74 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
अलग-अलग शहरों में सोने के रेट
दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,380 रुपये है।
नोएडा में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,380 रुपये है।
मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,230 रुपये है।
चैन्नई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,550 रुपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,230 रुपये है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,230 रुपये है।
केरल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,230 रुपये है।
पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,280 रुपये है।
सूरत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,280 रुपये है।
चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,280 रुपये है।
लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,380 रुपये है।