National

कोरोना के मामलों में उछाल, बीते 24 घंटे में 9,629 नए मामले दर्ज, 29 लोगों की मौत

देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में बुधवार को 9,629 नए मामले दर्ज किए गए जबकि यह आंकड़ा मंगलवार को 6,660 था। वहीं, सक्रिय मामले घटकर 61,013 रह गए हैं, जो मंगलवार को 63,380 था।

बीते 24 घंटे में 29 मौत दर्ज

स्वास्थ मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 29 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,398 हो गई है। बता दें, कोरोना सबसे ज्यादा केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में 10 मौतें हुई हैं।

रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत दर्ज

वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,23, 045 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें