Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar News

CM पुष्कर धामी पहुंचे किच्छा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, जनता को दी कई सौगातें

Breaking uttarakhand news

उधमसिंह नगर : किच्छा में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रथ यात्रा के माध्यम से किच्छा पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किच्छा में रुद्रपुर रोड स्थित देवरिया टोल प्लाजा पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम के साथ जिला प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंदर और किच्छा विधायक राजेश शुक्ला और रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल मौजूद रहे।

वहीं पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा के ग्राम लालपुर रमेश पुर में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए क्षेत्र की तमाम योजनाओं का लोकार्पण भी किया। बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले के साथ सैकड़ों वाहन मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान मौजूद रहे और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यकम्र के बाद भी किच्छा के दीनदयाल चौक पर किच्छा की दो योजनाओं का लोकार्पण नहीं किया। खास बात ये कार्यकर्ता ने लोकार्पण किया। वहीं नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सितारगंज की ओर प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री के किच्छा में ना रुकने की वजह से नगर में चर्चा का माहौल गर्म है लेकिन मुख्यमंत्री अपनी कार से भी नही उतरे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें