HighlightUdham Singh Nagar News

सीएम धामी से नाराज हुए खटीमा के राइस मिलर्स, जानिए क्या है कारण

Chief Minister Pushkar Singh Dhami

खटीमा – उत्तराखंड में 2 दिन हुई लगातार बारिश से तराई क्षेत्र के राइस मिलर्स को लाखों का नुकसान हुआ है. वहीं राइस मिलर्स ने किसानों के लिए भी खेद जताते हुए कहा कि राइस मिलर्स के साथ-साथ किसानों का भी भारी नुकसान हुआ है. निचले क्षेत्र में किसानों की फसल अभी भी पानी में डूबी हुई है और खराब हो रही है.

उत्तराखंड उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा एवं नानकमत्ता में राइस मिलर्स को 2 दिन हुई भारी बारिश से लाखों का नुकसान हुआ है। जहां किसान की फसल खेतों में बाढ़ के कारण डूबने से खराब हो गई वही राइस मिलर्स को भी लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। आपको बता दें कि राइस मिल्स में खरीद किया हुआ धान बरसात में भीगने के कारण कट्टों में ही जमने लगा है। और कुछ धान सड़ने लगा है।

वहीं राइस मिलर्स का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर दौरा किया लेकिन राइस मिलर्स की कोई सुध नहीं ली गयी। वही राइस मिलर्स द्वारा किसानों के लिए सद्भावना रखते हुए कहा कि किसानों की बहुत सारी फसल खराब हो गई है और राइस मिलरों का बहुत नुकसान हुआ है। वहीं भारी नुकसान होने के कारण राइस मिलर्स ने डायरेक्ट तोल को बंद कर दिया है। जो मंडी समिति से किसानों का धान आ रहा है. उसको सीमित दायरे में खरीद कर तोल की जा रहा है।

वहीं राइस मिलर्स का कहना है कि किसानों की फसल खराब होने से किसानों को तो घाटा हुआ। वहीं राइस मिलर्स का भी बहुत बड़ा नुकसान है। और साथ ही मार्केट में महंगाई बढ़ने के भी चान्स बढ़ जाते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें