Tehri News

खुलासा : नशे में था ड्राइवर, ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही थी बारातियों से भरी बस

ACCIDENT IN HILLSउत्तरकाशी : कंडीसौड़ तहसील के खांड गांव में दोपहर में एक बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जानकारी मिली है कि बस ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही थी। बस में बाराती थे। बारातियों से भरी बस (संख्या UK14PA-0548) चम्बा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कण्डीसौड़ तहसील के अन्तर्गत खाण्ड गांव के पास दोपहर 12:15 बजे के लगभग सड़क पर पलट गई। जानकारी मिली है कि बस में 20 से 22 बाराती सवार थे। बस पलटने से कुल 8 लोग घायल हुए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडिसौड़ पहुंचाया गया है। जिनमें से 04 लोग गंभीर घायल है। गंभीर घायलों में से 3 को एम्स ऋषिकेश व 1 घायल को जिला चिकित्सालय बौराड़ी रेफर किया गया है। घटना में अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है।

वहीं घटना में जांच के बाद खुलासा हुआ है कि ड्राइवर शराब के नशे में था और इसी कारण वो बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। राजस्व पुलिस जांच कर रही है और कार्रवाई की कार्यवाही की जा रही है।

घायलों के नाम
1- आराध्य पुत्री अरविंद उम्र 7 साल निवासी मंजरवाल गांव पोस्ट मैन्डखाल तहसील कंडिसौड़ ( ऐम्स रैफर )
2- मिथिलेश पत्नी विनोद कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी छाम ( ऐम्स रैफर )
3- लाल बहादुर पुत्र टिकनारायण ठाकुर उम्र 33 वर्ष झारखंड वर्तमान निवासी ITBP मातली उत्तरकाशी ( जिला अस्पताल बौराड़ी रैफर )
4- भक्त बहादुर ( जिला अस्पताल बौराड़ी रैफर )
5- कविता सामान्य घायल ( सीएचसी कण्डीसौड़ )
6- हेमराज सामान्य घायल (सीएचसी कण्डीसौड़ )

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें