UttarakhandBig News

पहली बार कराई जा रही है परीक्षाफल सुधार परीक्षा, पांच जुलाई तक भर सकते हैं फॉर्म, पढ़ ले ये अपडेट

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद पहली बार परीक्षाफल सुधार परीक्षा कराने जा रहा है। इस परीक्षा के लिए छात्र- छात्राएं 20 जून से लेकर पांच जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार बोर्ड सचिव नीता तिवारी ने बताया कि इस बार परीक्षाफल सुधार कराई जा रही है। परीक्षा में हाईस्कूल में दो विषय में फेल और इंटर में एक विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थी फॉर्म भर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन पत्र नहीं किया जाएगा स्वीकार

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क नकद विद्यालय में जमा कर सकेंगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्य के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। कोई भी ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें