Highlight

बद्रीनाथ धाम के रावल का इस्तीफा स्वीकार, इन्हें बनाया गया प्रभारी रावल

बद्रीनाथ के रावल का त्यागपत्र बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वीकार कर लिया है। उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बद्रीनाथ धाम के रावल का इस्तीफा स्वीकार

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बद्रीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को मंजूरी दे दी है। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी कार्यभार संभालेंगे। अमरनाथ नंबूदरी भगवान बद्री विशाल की पूजा-पाठ करेंगे। बता दें कि निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने स्वास्थ्य कारणों के कारण इस्तीफा दिया है।

नायब रावल को बनाया प्रभारी रावल

अग्रिम आदेशों तक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए नायब रावल को प्रभारी रावल बनाया गया है। बता दें कि नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में भगवान बद्रीविशाल की पूजा-अर्चना का कार्यभार सौंपने के लिए 13 और 14 जुलाई को र्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप दो दिन तक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें